पीएम मोदी की झालमुढ़ी के बाद चम्पाई सोरेन की माछ-भात खाते तस्वीर वायरल

पीएम मोदी की झालमुढ़ी के बाद चम्पाई सोरेन की माछ-भात खाते तस्वीर वायरल

चम्पाई सोरेन की माछ-भात खाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई

झाड़ग्राम। पश्चिम बंगाल के पहले चरण के चुनावों में अब सिर्फ दो दिन का समय बचा हुआ है, और बंगाल पर सत्ता के लिए यह जंग नैरेटिव बनाने-बिगाड़ने के दौर में पहुंच चुकी है। परसों झाड़ग्राम से पीएम नरेंद्र मोदी की झालमुढ़ी खाते तस्वीर ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

इसी क्रम में, झारखंड के पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन की एक तस्वीर कल शाम से वायरल हो रही है, जिसमें वे “माछ-भात” खाते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को ममता बनर्जी के उस दुष्प्रचार का जबाब माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा की सरकार आने पर बंगाल में मीट-मछली और अंडा बैन कर दिया जायेगा।

इस तस्वीर के कैप्शन में पूर्व सीएम ने लिखा है – “पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के बीच माछ-भात का आनंद लेते हुए।” कल शाम पोस्ट हुई यह तस्वीर तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और अब तक इसे लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इसके कमेंट में कई लोगों ने इसे ममता बनर्जी और टीएमसी की राजनीति का बेहतरीन जवाब बताया है।

झाड़ग्राम से लेकर खड़गपुर तक इस तस्वीर की चर्चा हर चौक- चौराहों पर हो रही है। बहरहाल, बंगाल के जनमानस के दिल में बसे झालमुढ़ी और माछ-भात जैसे खानपान से नजदीकी दिखा कर भाजपा ने कहीं ना कहीं एक सटीक चुनावी दांव खेला है, जिसका असर भी दिख रहा है।

ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल में 23 एवं 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव हैं, जिसमें भाजपा एवं टीएमसी के बीच सीधी टक्कर है। चुनाव का परिणाम 4 मई को आयेगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई