श्री श्री शिव संकट मोचन हनुमान मंदिर में हुई हनुमान चालीसा

श्री श्री शिव संकट मोचन हनुमान मंदिर में हुई हनुमान चालीसा

आदित्यपुर रिवर व्यू कॉलोनी स्थित श्री श्री शिव संकट मोचन हनुमान मंदिर में मंगलवार सतुआन के अवसर पर विशेष पूजन एवं हनुमान चालीसा पाठ, बजरंग बाण, सुंदरकांड एवं महाआरती की गई। जिसमें यजमान स्वरूप नीरज मिश्रा सपरिवार उपस्थित रहे, पूजन एवं महाआरती पंडित धर्मेंद्र पाण्डेय जी द्वारा कराया गया।
समाजसेवी एवं मंदिर कमिटी के अध्यक्ष नगीना सिंह जी द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए सतुआन की शुभकामनाएं दी गई।

महाआरती में अतिथि स्वरूप शहर के प्रसिद्ध ज्योतिष पंडित योगेंद्र नाथ पाण्डेय, विहंगम योग की उपदेष्टा आशा पाण्डेय, पूर्व महिला प्रमुख निर्मला मिश्रा, पुरोहित महावीर विद्यार्थी, संतोष कुमार, रितेश ठाकुर, हेमंत कुमार, सतीश राय, जय प्रकाश प्रसाद, कुसुम मिश्रा, अहर्निश मिश्रा और आर्विक मिश्रा के संग बड़ी संख्या में हनुमान भक्त मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सहायक आयुक्त उत्पाद,पूर्वी सिंहभूम के आदेशानुसार दिनांक 16/04/26 को पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मद्देनजर राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध विनिर्माण,बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध छापामारी किया गया।