जमशेदपुर पश्चिम के विधायक माननीय श्री सरयू राय जी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने शोषित एवं पीड़ित दलित समाज को शिक्षा के माध्यम से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। संविधान निर्माण में प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनके मार्गदर्शन में भारत का ऐसा लचीला संविधान बना, जो समय के अनुरूप जनहित में प्रभावी रूप से लागू हो रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहेब ने समतामूलक समाज के निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने बौद्ध धर्म को अपनाया और मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया। उनके विचारों से समाज में अनेक सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं और आगे भी होते रहेंगे।
इस अवसर पर एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री राजेश प्रसाद मुखी ने कहा कि भारत का संविधान दलित एवं शोषित वर्ग को समान अधिकार प्रदान करता है और उनके उत्थान का मार्ग प्रशस्त करता है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष श्री अजय कुमार, जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला उपाध्यक्ष भास्कर मुखी, जिला सचिव प्रेम सक्सेना एवं विकास साहनी, महानगर महासचिव राजकुमार पासवान, सचिव विनीत सिंह, चुन्नू भूमिज, बबलू कुमार, विजय सिंह, संजीव सिंह, एससी मोर्चा जिला महामंत्री मोना मुखी सूर्यवंशी जी, मनोज गुप्ता, अर्जुन मुखी, सोना मुखी, नरेश मुखी, अरविंद, विजय, किशोर कुमार, सूरज यादव सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।







