जमशेदपुर:RSB के तत्वावधान में 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को वार्षिक रक्तदान उत्सव का आयोजन किया गया। यह शिविर RSB यूनिट–III के आयोजित हुआ, जिसमें कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
वही एचआर हेड जया ने बताया कि 430 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है और शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर आयोजकों ने “मानव हो तुम, मानवता का फर्ज निभा दो, रक्तदान करके समाज का कर्ज चुका दो” जैसे संदेश के माध्यम से लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की निगरानी में सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को प्रमाण पत्र एवं अल्पाहार देकर सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविर समाज में मानवता की भावना को मजबूत करते हैं और जरूरतमंदों के लिए जीवनदान साबित होते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान कर समाज सेवा में अपना योगदान दें।







