जमशेदपुर। टेल्को थाना क्षेत्र स्थित थीम पार्क के पास मंगलवार की देर रात दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी झड़प में परिवर्तित हो गया।

जमशेदपुर। टेल्को थाना क्षेत्र स्थित थीम पार्क के पास मंगलवार की देर रात दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी झड़प में परिवर्तित हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मामूली कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने अपने ही साथी पर चापड़ से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

तीन युवकों ने मिलकर आदर्श सिंह (18 वर्षीय) नाम के युवक पर हमलावरों ने उस पर चापड़ से कई वार किए, जिससे उसकी गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आईं, घटना के बाद घायल युवक को तुरंत बाद टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया।

जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) रेफर किया गया। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

साफ तौर देखा जा सकता है कि तीन युवक मिलकर एक लड़के पर हमला कर रहे हैं, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई