राँची। डिबडीह रेलवे फाटक के पास देर रात अचानक हवाई फायरिंग की खबर सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात लोगों द्वारा एक राउंड गोली चलाए जाने की सूचना मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि बाइक सवार एक युवक ने हवाई फायरिंग की है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ।
फिलहाल पुलिस को आशंका है कि युवक ने असली हथियार नहीं बल्कि एयर गन से फायरिंग की होगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।





