कोडरमा । चंदवारा थाना में पदस्थापित दारोगा पवन कुमार राम को एसीबी ने 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

कोडरमा । चंदवारा थाना में पदस्थापित दारोगा पवन कुमार राम को एसीबी ने 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

दारोगा ने एक मामले एक लाख रुपये घूस की मांग की थी। पीड़ित प्रेमचंद नायक ने इसकी जानकारी एसीबी को दी थी। पीड़ित की शिकायत की जांच के बाद हजारीबाग एसीबी ने यह कार्रवाई की।

मिली जानकारी के मुताबिक एसीबी की टीम गुरुवार को पहले से चंदवारा थाना के पास पहुंच गयी थी। पीड़ित ने जैसे ही दारोगा को रिश्वत की रकम 15 हजार रुपये दी।

पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दारोगा को रंगेहाथ पकड़ने के बाद एसीबी की टीम ने उसके हाथ धुलवाये, हाथ धुलवाने पर उसके हाथ का पानी लाल हो गया।

जिसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी की टीम उसे हजारीबाग स्थित एसीबी की विशेष अदालत में पेश करेगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहरवासियों के लिए एक नई सुविधा के रूप में “श्याम कार केयर” का भव्य उद्घाटन दिनांक 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को दोपहर 3:00 बजे से किया गया। यह नया शोरूम आर.एस टॉवर, डीसी लाउंज के पास, न्यू कालीमाटी रोड, साकची, जमशेदपुर में स्थित है।

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि ट्रेनों की लेटलतीफी रोक पाने में असफल चक्रधरपुर डिवीजन के अधिकारीगण अब झूठ परोसना शुरु कर चुके हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ चल रहा उनका आंदोलन अब जनमुद्दा बनता जा रहा है।