राँची। घरेलू गैस की कमी की खबरों के बीच जिला प्रशासन और गैस कंपनियों ने लोगों को भरोसा दिलाया।

राँची। घरेलू गैस की कमी की खबरों के बीच जिला प्रशासन और गैस कंपनियों ने लोगों को भरोसा दिलाया।

राँची के डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में Indian Oil, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum के अधिकारी मौजूद थे।

उन्होंने कहा शहर में गैस की पर्याप्त आपूर्ति है और घबराने की जरूरत नहीं है। कंपनियों ने बताया कि हाल में एक साथ बहुत ज्यादा गैस बुकिंग आने से सिस्टम पर दबाव बढ़ गया था।

अभी सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है और कुछ दिनों में बुकिंग व्यवस्था सामान्य हो जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि लोगों को गैस एजेंसी के दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है।

सरकार के नए नियम के अनुसार अब एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरा सिलेंडर 25 दिन बाद ही बुक किया जा सकेगा। इससे सभी को गैस बराबर मिल सकेगी।

इमरजेंसी के लिए 2 और 5 लीटर के छोटे सिलेंडर भी उपलब्ध है। खासकर HPCL और BPCL के 5 लीटर सिलेंडर बाजार में मिल रहे हैं, ग्राहक आधार कार्ड दिखाकर ये सिलेंडर ले सकते हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई