जमशेदपुर में दुकानों के किराया वृद्धि का विरोध तेज, ऑल मार्केट एसोसिएशन ने JNAC से तत्काल वापस लेने की मांग की

जमशेदपुर में दुकानों के किराया वृद्धि का विरोध तेज, ऑल मार्केट एसोसिएशन ने JNAC से तत्काल वापस लेने की मांग की

जमशेदपुर: शहर में दुकानों के किराया वृद्धि को लेकर व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन ने अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) द्वारा दुकानों का किराया बढ़ाए जाने का कड़ा विरोध करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की है. इस संबंध में एसोसिएशन की ओर से अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है.

एसोसिएशन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू और महासचिव नसीम अंसारी ने कहा कि शहर के विभिन्न बाजारों में वर्षों से दुकानदार अपने व्यवसाय के माध्यम से परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे हैं और समय-समय पर निर्धारित किराया का भुगतान भी करते रहे हैं. लेकिन अचानक दुकानों का किराया बढ़ाकर वसूली शुरू कर दी गई है, जो दुकानदारों के लिए असहनीय और अमानवीय है.

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी किराया में अप्रत्याशित वृद्धि का मामला सामने आया था, जिसका व्यापारियों ने जोरदार विरोध किया था. उस समय तत्कालीन उपायुक्त ने मामले की जांच के लिए एक कमिटी का गठन किया था, जिसमें विभिन्न बाजारों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया था और किराया वृद्धि पर रोक लगा दी गई थी.

व्यापारियों का आरोप है कि इस बार बिना बाजार प्रतिनिधियों को विश्वास में लिए ही फिर से किराया बढ़ा दिया गया है. इससे शहर के हजारों दुकानदारों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा.

एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि दुकानदारों के हित को देखते हुए इस किराया वृद्धि पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहरवासियों के लिए एक नई सुविधा के रूप में “श्याम कार केयर” का भव्य उद्घाटन दिनांक 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को दोपहर 3:00 बजे से किया गया। यह नया शोरूम आर.एस टॉवर, डीसी लाउंज के पास, न्यू कालीमाटी रोड, साकची, जमशेदपुर में स्थित है।

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि ट्रेनों की लेटलतीफी रोक पाने में असफल चक्रधरपुर डिवीजन के अधिकारीगण अब झूठ परोसना शुरु कर चुके हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ चल रहा उनका आंदोलन अब जनमुद्दा बनता जा रहा है।