दुमका। में मंगलवार सुबह हाई-प्रोफाइल क्षेत्र में स्थित डीआईजी कार्यालय के पास अज्ञात बदमाशों ने बस स्टैंड एजेंट सह अखबार एजेंट अरुण सिंह को गोली मार दी।

दुमका। में मंगलवार सुबह हाई-प्रोफाइल क्षेत्र में स्थित डीआईजी कार्यालय के पास अज्ञात बदमाशों ने बस स्टैंड एजेंट सह अखबार एजेंट अरुण सिंह को गोली मार दी।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, अरुण सिंह जब डीआईजी आवास के पास से गुजर रहे थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उनकी पीठ में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

गोली लगने के बाद खून से लथपथ अरुण सिंह को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत दुमका सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मिशन अस्पताल दुर्गापुर रेफर कर दिया, फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके, पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।

अरुण सिंह पर यह तीसरा जानलेवा हमला है। इससे पहले भी दो बार उन पर हमला हो चुका है, जिनमें एक बार उन्हें गोली भी लगी थी। लगातार एक ही व्यक्ति को निशाना बनाए जाने से मामला आपसी रंजिश या किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित