रसुनचोपा के सारसे में वीर शहीद दुसा/जुगल जयंती पर्व आयोजित, विधायक संजीव सरदार रहे उपस्थित

रसुनचोपा के सारसे में वीर शहीद दुसा/जुगल जयंती पर्व आयोजित, विधायक संजीव सरदार रहे उपस्थित

प्रतिमा पर माल्यार्पण, सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत रसुनचोपा पंचायत के सारसे ग्राम में वीर शहीद दुसा-जुगल जयंती पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वीर शहीद दुसा-जुगल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं से गूंजा गांव

ग्रामवासियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। म्यूजिकल चेयर, आदिवासी फैशन शो, बॉल पास जैसे आकर्षक आयोजन हुए, जिसमें बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम ने गांव में उत्सव जैसा माहौल बना दिया और समाज की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत किया।

समाज को मिलती है नई पहचान : विधायक संजीव सरदार

अपने संबोधन में विधायक संजीव सरदार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से गांव के साथ-साथ पूरे समाज को एक अलग पहचान मिलती है। उन्होंने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि युवाओं को उनकी प्रेरणा से समाज और क्षेत्र के विकास में आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम में हिमांशु सरदार, अभिजीत सरदार, लखीराम सरदार, इंद्रजीत सरदार, शिव सरदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित