Jamshedpur बारीगोड़ा फाटक हादसे के बाद रेलवे हरकत में, डीआरएम तरुण हुरिया ने लिया जायजा

बारीगोड़ा फाटक हादसे के बाद रेलवे हरकत में, डीआरएम तरुण हुरिया ने लिया जायज

जमशेदपुर :

बारीगोड़ा रेलवे फाटक के पास बस से कुचलकर एक छात्रा की मौत के बाद रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया मंगलवार को टाटानगर पहुंचे और पूरे मामले की विस्तृत समीक्षा की।

डीआरएम ने मौके पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और आम लोगों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा मृत छात्रा के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

पत्रकारों से बातचीत में डीआरएम तरुण हुरिया ने बताया कि लेवल क्रॉसिंग संख्या 138, बारीगोड़ा फाटक पर प्रस्तावित रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण में देरी साझा फंडिंग व्यवस्था में आई बाधा के कारण हुई। प्रारंभिक योजना के तहत आरओबी की लागत का 50 प्रतिशत राज्य सरकार और 50 प्रतिशत रेलवे द्वारा वहन किया जाना था। राज्य सरकार के हिस्से में देरी होने पर रेलवे ने पूरी लागत स्वयं वहन करने का प्रस्ताव दिया, जिसे राज्य सरकार ने हाल ही में स्वीकृति प्रदान कर दी है।

हालांकि, राज्य सरकार ने पहले से स्वीकृत एलाइनमेंट पर आपत्ति जताते हुए नई एलाइनमेंट तैयार करने का निर्देश दिया है। डीआरएम ने बताया कि नई एलाइनमेंट के अनुरूप ड्राइंग तैयार की जा रही है और जैसे ही स्वीकृति मिलेगी, निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

डीआरएम ने भरोसा दिलाया कि रेलवे इस आरओबी परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगा, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति का सात दिवसीय महाराष्ट्र दौरा, महिला सशक्तिकरण के विविध मॉडलों का किया अध्ययन, विधायक पूर्णिमा साहू ने लिज्जत पापड़ संचालकों को जमशेदपुर में शाखा प्रारंभ करने का दिया आमंत्रण

RAMPC 2026 का समापन समारोह दिनांक 19 मई 2026 को DJLHC 212, National Institute of Technology Jamshedpur में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण उत्साह एवं अकादमिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।