पूर्व सैनिक मिथिलेश सिंह का बेटा हर्ष ने एयर फोर्स में ऑफिसर बन संगठन का सम्मान बढ़ाया
पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के कोषाध्यक्ष एवं नौसेना 1993 बैच के मिथिलेश सिंह के बेटे हर्ष ने एयर फोर्स में ऑफिसर के रूप में सफलता पूर्व प्रक्षिक्षण लेकर छुट्टी आये और आज लखनऊ पोस्टिंग जाने के लिए राँची से प्रस्थान किये। जानकारी मिलने पर भारत भारती के प्रदेश सचिव सुशील कुमार सिंह पुर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के जिला सचिव दिनेश सिंह नौसेना 1993 बैच के शिव बिचार सिंह मनोज ठाकुर के साथ रीना सिंह बबली आकांक्षा सिंह ने हर्ष की शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर मुँह मीठा कराया। यह संगठन के प्रत्येक सदस्य के लिए गर्व का पल है। क्योंकि सेना में ऑफिसर बनना बहुत मुश्किल होता है। हर्ष ने अपने कठिन तैयारी से ये उपलब्धि हाशिल की और युवाओं के लिए एक मिशाल खड़ा किया। केरला पब्लिक गम्हरिया के गर्व की बात है।जहाँ हर्ष के ही क्लास के एक और छात्र पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने थल सेना में ज्वाइन किया और एन डी ए की ट्रेनिंग पूरा करने के बाद पहले अहमद नगर और वहाँ से सूरतगढ़ के लिए प्रस्थान किया।
हम सबका सांगठनिक प्रयास रहता है कि शहर के हर स्कूल के बच्चों का कैरियर काउंसलिंग कर तीनों सेना विभिन्न ब्रांचों में भर्ती के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।







