Ghaghidihघाघीडीह मंडल भाजपा अध्यक्ष श्री आनंद कुमार जी के नेतृत्व में मानसमंदिर परिसर में माननीय सांसद श्री बिधु

घाघीडीह मंडल भाजपा अध्यक्ष श्री आनंद कुमार जी के नेतृत्व में मानसमंदिर परिसर में माननीय सांसद श्री बिध बरन महतो जी के सौजन्य से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य शीत ऋतु में असहाय एवं गरीब लोगों को राहत प्रदान करना रहा।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री नीतीश कुशवाहा जी, श्री धीरज सिंह, श्री बीरेंद्र पासवान, श्री जितेंद्र जी, श्री पिंटू सिंह एवं श्री आदित्य सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री नीतीश कुशवाहा जी एवं मंडल अध्यक्ष श्री आनंद कुमार जी ने कहा कि पार्टी का सेवा भाव निरंतर जारी रहेगा और आगे भी जरूरतमंदों के बीच लगातार कंबल वितरण एवं जनसेवा के कार्य किए जाते रहेंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई