मेगा रक्तदान शिविर
आयोजक :- राष्ट्रीय सुढी समाज एवं एल.बी.एस.एम. कॉलेज टी.आर.एल एवं एन.सी.सी. के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर।
स्थान :- बहुउद्देशीय परीक्षा भवन, एल.बी.एस.एम. कॉलेज, जमशेदपुर
दिनांक 21 दिसंबर 2025
राष्ट्रीय सूढी समाज के द्वारा एल.बी.एस.एम. कॉलेज के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग तथा एन.सी.सी. के सहयोग से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कई स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। सुढ़ी समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्य समाज के बीच रक्तदान के महत्व को समझने के लिए निरंतर चेष्टा कर रहे हैं। एल.बी.एस.एम. कॉलेज के छात्रावास, एन. सी.सी. के कैडेट्स एवं जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के विद्यार्थी भी इसमें बढ़ कर कर भाग ले रही हैं। रकदाताओं के लिए गिफ्ट की व्यवस्था मगध सम्राट हॉस्पिटल एंड ट्रस्ट के द्वारा की गई है। वॉलंटरी ब्लड डोनर्स संगठन के विशेषज्ञों के द्वारा सारी तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
राष्ट्रीय सूढ़ी समाज के अध्यक्ष श्री कृति वास मंडल एवं उनकी पूरी टीम सारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगी है तो एल.बी.एस.एम. कॉलेज की तरफ से प्रोफेसर विकास मुंडा, डॉ रितु, प्रोफेसर बाबूराम सोरेन, डॉ सुधीर कुमार ‘सुमन’, डॉ० संतोष, डॉ प्रशांत आदि सक्रियतापूर्वक जुटे हुए है। मेगा रक्तदान स्वीट में 150 यूनिट रक्तदान होने की उम्मीद है और यह न्यूनतम लक्ष्य रखा गया है।
प्रेस वार्ता को राष्ट्रीय सूढी समाज के अध्यक्ष कीर्तिवास मंडल एवं एल.बी.एस.एम. कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर एके झा ने संबोधित किया।
प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय सूढ़ी समाज के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अयज कुमार मंडल, संगठन सचिव, संतोष कुमार गुप्ता, सचिव, पुलक मंडल, प्रोफेसर विकास मुंडा, प्रोफेसर बिनोद कुमार, बाबूराम सोरेन, डॉ मौसमी पॉल, डॉ अरविंद पंडित, डॉ प्रशांत, डॉ सुधीर सुमन, डॉ संतोष, डॉ रानी केसरी आदि उपस्थित थे।






