*नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में दो दिवसीय पूल कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

*नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में दो दिवसीय पूल कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोज*

व्यवसायिक सेक्टर की प्रतिष्ठित कम्पनियों *क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया और जीई एयरोस्पेस* के द्वारा विगत दिन नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में दो दिवसीय पूल कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया है।

इस पूल कैम्पस ड्राइव के तहत नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में आयोजित रोजगार सत्र में विश्वविद्यालय के डिप्लोमा मैकेनिकल और डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल विभाग के कुल 19 विद्यार्थियों ने रोजगार के प्रस्ताव प्राप्त किये। विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के विषय में अधिक जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के रोजगार प्रकोष्ठ के निर्देशक बाबू सुदर्शन ने बताया *क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया और जीई एयरोस्पेस ने वर्त्तमान में तकनीक आधारित विभिन्न सेक्टर में सक्षम कार्यबल प्राप्त करने के उद्देश्य से और रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय में रोजगार शिविर का आयोजन किया है।*

कम्पनियों द्वारा आयोजित इस रोजगार शिविर में क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया में आदित्य शर्मा, जीतू कुमार साव, अभिषेक सिंह, संदीप हेम्ब्रोम, गौरव चौधरी, मोहम्मद तौफीक खान, समीर कुमार, नीरज कुमार, शेखर गोप, शुभोदीप गोराई, अमित रजक और जीई एयरोस्पेस में पीयूष कुमार यादव, अंकित कुमार, प्रियाज कुमार, रंजीत कुंभकार, रोहित कुमार चौधरी, ख़ुशी कुमारी यादव, यादव पवन इन्द्रबली, शुभम कुमार सिंह का चयन अपप्रेंटिस और क्वालिटी इंजीनियर के पद पर हुआ है।

 

इस रोजगार शिविर के संदर्भ में विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने कहा *वर्त्तमान समय में तकनीकों का स्वरूप तेजी से परिवर्तित हो रहा है। एआई आधारित रोजगार और मशीन लर्निंग प्लेटफार्म पर काम करने के लिए टेकसेवी कम्पनियाँ कुशल विद्यार्थियों की तलाश कर रही है। इसी क्रम में इस कार्यक्रम का आयोजन नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में भी हुआ है। मुझे पूर्ण विश्वविद्यालय है कि इस ड्राइव में अधिक से अधिक विद्यार्थियों का चयन होगा।*

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई