*रेल मंत्री से मिले संजय सेठ, नई ट्रेनें चलाने और फेरा बढ़ाने का किया आग्रह*

*रेल मंत्री से मिले संजय सेठ, नई ट्रेनें चलाने और फेरा बढ़ाने का किया आग्रह

 

*रांची :* रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रांची को मिली विभिन्न रेल परियोजनाओं के लिए आभार जताया और राजधानी रांची में रेल यात्री सुविधाओं को बढ़ाने संबंधी आग्रह पत्र सौंपा।

 

श्री सेठ ने कहा कि झारखंड की राजधानी होने के कारण रांची से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं, लेकिन कई प्रमुख शहरों से सीधी कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कई नई ट्रेनों के परिचालन और मौजूदा ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की मांग की।

 

*संजय सेठ के मुख्य मांगें*

 

हटिया–आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12825/12826) का विस्तार जयपुर तक किया जाए, ताकि झारखंड–राजस्थान संपर्क बेहतर हो सके।

 

रांची–अहमदाबाद के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जाए।

 

रांची–लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन के फेरे बढ़ाए जाएं।

 

रांची–सिल्ली–मुरी मार्ग पर नई मेमू ट्रेन चलाई जाए।

 

हटिया–सांकी पैसेंजर/एक्सप्रेस (58663/64/65/66) का विस्तार बरकाकाना–हजारीबाग टाउन तक किया जाए।

 

रांची–बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस को सप्ताह में 3 दिन वाया बक्सर चलाया जाए।

 

धरती आबा एक्सप्रेस, हटिया–पुणे, हटिया–एलटीटी, हटिया–बेंगलुरु एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का आग्रह।

 

रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता की भावनाओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई