झारखण्ड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन आज सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने वाली हैं
आज मंगलवार की पहली पाली में प्रश्नकाल चलाया जाएगा, जहां विधायक विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल उठाएंगे, भोजनावकाश के बाद द्वितीय अनुपूरक बजट पर तीन घंटे की लंबी बहस होगी। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में पहले तय दो घंटे की अवधि बढ़ाकर तीन घंटे कर दी गई थी, जिसे सोमवार को स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने सदन से सहमति के साथ स्वीकार कर लिया।
अतिरिक्त एक घंटे के दौरान राज्य की कानून-व्यवस्था पर विशेष चर्चा की जाएगी, जिसमें विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों से तीखी बहस की संभावना हैं। झारखंड विधानसभा का यह शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलेगा। 10 और 11 दिसंबर को सरकारी कार्य और राजकीय विधेयक प्रस्तुत किए जाएंगे, अंतिम दिन गैर-सरकारी सदस्यों के विधेयक और उनके संकल्पों पर विमर्श होगा।





