ग्रामीण विकास सह पंचायती राज विभाग मंत्री दीपिका पांडे सिंह को भेंट किया गया – “स्वर्वेद”
रविवार को बुंडू स्थित सूर्य मंदिर के प्रांगण में झारखण्ड सरकार की ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह को विहंगम योग युवा संत समाज के युवा प्रमुख नीरज मिश्रा द्वारा विश्व का अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ स्वर्वेद भेंट किया गया।
स्वर्वेद प्रदान करते हुए नीरज मिश्रा नें कहा कि स्वर्वेद विश्व का अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ है, मानव जाति के उत्थान हेतु इस ग्रंथ में ज्ञान ,वैराग्य, भक्ति का यथार्थ है, इसके श्रवण मात्र से शुभ संस्कारों का उदय होता है एवम विहंगम योग के अभ्यास साधना से परम आनंद शांति का अनुभव प्राप्त होता है।
स्वर्वेद प्राप्त कर मंत्री महोदया नें हर्ष व्यक्त किया तथा उनके परिजनों द्वारा वाराणसी के निर्माणाधीन स्वर्वेद महामंदिर धाम की जानकारी होने की बात कही गई।






