छठ व्रतधारियों की सुविधा हेतु पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने निःशुल्क टैंकर से भरा पानी, पंसस सुनील गुप्ता के आग्रह पर बागबेड़ा कॉलोनी में बने कृत्रिम छठ घाटों में सेवा जारी
जमशेदपुर: छठ पर्व के पावन अवसर पर बागबेड़ा कॉलोनी में छठव्रतधारियों की सुविधा के लिए पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए लगातार दूसरे दिन अपने निजी टैंकर से कृत्रिम छठ घाटों में पानी भरवाने का कार्य संपन्न किया। यह सेवा उनके द्वारा पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर की गई।
राजकुमार सिंह ने बताया कि बागबेड़ा कॉलोनी के विभिन्न छठ घाटों में निःशुल्क पानी भरवाया गया है। उन्होंने बताया नेहरू मैदान में तीन ट्रिप पानी, श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के बगल त्रिपाठी कृत्रिम छठ घाट में दो ट्रिप, राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर में दो ट्रिप, गणेश पूजा मैदान और कुंवर सिंह मैदान में भी पानी भरवाने का कार्य किया गया। इसके अलावे रेलवे लाल बिल्डिंग साईं मंदिर के समीप बने हुए कृत्रिम छठ घाट एवं भोग हेतु भी निःशुल्क पानी देने का कार्य संपन्न किए।
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छठव्रतधारियों को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी कृत्रिम छढ़ घाटों पर पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना है।
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने इस सेवा कार्य के लिए राजकुमार सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने छठ पर्व के अवसर पर मानवता और सेवा की मिसाल पेश की है।
राजकुमार सिंह ने कहा, “छठव्रतधारियों की सेवा मेरा सौभाग्य है। मैं हर वर्ष की तरह इस बार भी पूरे मनोयोग से सेवा में तत्पर हूं और भविष्य में भी यह प्रयास जारी रहेगा।”
ज्ञात हो कि बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले कई वर्षों से पानी की किल्लत बनी रहती है। ऐसे में राजकुमार सिंह द्वारा हर साल अपने निजी टैंकर से निःशुल्क पानी उपलब्ध कराना, व्रतधारियों के लिए राहत का कार्य सिद्ध होता है।
इस सेवा कार्य में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य कुमोद रंजन सिंह, सीमा पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार, समाजसेवी विशाल, मिथिलेश सिंह, कौशल, नवेंदु, पप्पू, उमेश राय, जितेंद्र, मनोज गुप्ता, एवं पशुपति मिश्रा का सक्रिय सहयोग रहा।




