माझी पारगना महाल ने किया झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को समर्थन, भारी मतों से विजय का लिया संकल्प
घाटशिला, 27 अक्टूबर 2025।
माझी पारगना महाल बाखुल पावड़ा, घाटशिला में आज परगना बाबा, माझी बाबा एवं समाज के अगुवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक देश परगना बाबा बैजू मुर्मू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज झारखंड मुक्ति मोर्चा महागठबंधन के कर्मठ, जुझारू, शिक्षित और युवा प्रत्याशी श्री सोमेश सोरेन का समर्थन करेगा। उपस्थित समाज प्रतिनिधियों ने तीर-धनुष छाप पर मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि यह उपचुनाव आदिवासी अस्तित्व, पहचान, जल-जंगल-जमीन और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है। यह स्वर्गीय पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर भी है।
बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि विगत दिनों महल के प्रतिनिधि मंडल ने देश परगना बाबा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर समाज की महत्वपूर्ण मांगों को रखा था। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि चुनाव के बाद पेसा कानून 1996 को कैबिनेट में लाकर प्रदेश के पांचवीं अनुसूचित क्षेत्रों में लागू किया जाएगा। साथ ही, अन्य लंबित मांगों पर भी गंभीरता से विचार कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
माझी पारगना महाल ने कहा कि पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था, आदिवासी समाज के समग्र विकास तथा झारखंडवासियों की अस्मिता व पहचान की रक्षा के लिए इस उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को विजय दिलाना आवश्यक है।
बैठक में प्रमुख रूप से देश पारानिक बाबा दुर्गा चरन मुर्मू, देश गोडेत श्याम सुंदर मुर्मू, पारगना बाबा बैजू टुडू, पद्मावती हेंम्ब्रोम, लखन मार्डी, फागु बेसरा, सर्बात मुर्मू, सास्त्रि हेंम्ब्रोम, माझी बाबा भोदो मुर्मू, जगदिस बास्के, लेदेम किस्कू, दिपक मुर्मू, मानसिंह सोरेन, आसोक सोरेन, पालु मुर्मू, शिवा बानरा, गोपाल सोरेन, भागिरथी सोरेन, सुराई बास्के, बिंदे सोरेन, मिहिराम सोरेन, जादु हांसदा, परेश मांडी, छुबीलाल टुडू, सिंगराई हांसदा, कानहू बास्के, रबी मुर्मू, दुर्गा टुडू, अमित मुर्मू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।




