बहरागोड़ा। बरसोल थाना क्षेत्र स्थित NH-49 पर खंडामौदा चौक के पास मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में विक्षिप्त महिला की मौत हो गई।

बहरागोड़ा। बरसोल थाना क्षेत्र स्थित NH-49 पर खंडामौदा चौक के पास मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में विक्षिप्त महिला की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह एक यात्री बस, जिसका नंबर JH-05DU-5465 (कुमार राहुल) है, दारिशोल से राँची जा रही थी। तभी खंडामौदा चौक के पास सड़क पर अचानक एक विक्षिप्त महिला आ गई। उसको बचाने के प्रयास में चालक ने बस से नियंत्रण खो बैठा और महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं दुर्घटना के बाद, बस के ठीक पीछे चल रहे एक कंटेनर (NL-01L-8852) ने भी अपना संतुलन खो दिया और बस में पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर में बस में सवार यात्रियों को कुछ नहीं हुआ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।