जमशेदपुर। मानगो के चाण्क्यपुरी छठ घाट पर बड़े नाला का पानी घाट की तरफ़ जा रहा था। इससे घाट के सामने का पानी गंदा हो गया था।

और सरयू राय ने नाले के गंदे पानी की दिशा बदलवा दी

चाणक्यपुरी घाट के छठ व्रतियों को मिली राहत

जमशेदपुर। मानगो के चाण्क्यपुरी छठ घाट पर बड़े नाला का पानी घाट की तरफ़ जा रहा था। इससे घाट के सामने का पानी गंदा हो गया था। छठ व्रती परेशान थे कि घाट के सामने निर्मल जल नहीं होने से उनके व्रत में विघ्न पड़ेगा। रविवार की शाम इसकी जानकारी मिलने पर क्षेत्र के विधायक सरयू राय वहां गए। उन्होंने स्थल निरीक्षण किया। रविवार की रात जेसीबी का इंतज़ाम उन्होंने नाला के गंदे पानी के प्रवाह की धारा विपरीत दिशा में करा दिया। सोमवार की सुबह तक चाण्क्यपुरी छठ घाट के सामने स्वर्णरेखा नदी का पानी साफ हो गया। छठ व्रतियों के परिवारजनों तथा इलाक़े के लोगों ने इसके लिए विधायक सरयू राय का आभार प्रदर्शन किया।

विधायक सरयू राय ने कहा कि भगवान सूर्य और छठ मैया की कृपा से गंदे नाला के जलप्रवाह की दिशा को बदलने का कठिन काम इतने कम समय में पूरा हो गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर, भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण