पूर्वी सिंहभूम के पशुपालकों की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कांग्रेस ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को सौंपा माँग पत्र – आनन्द बिहारी दुबे

पूर्वी सिंहभूम के पशुपालकों की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कांग्रेस ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को सौंपा माँग पत्र – आनन्द बिहारी दुबे

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में जिला पशुपालन पदाधिकारी को एक विस्तृत माँग पत्र सौंपा गया। इस मांग पत्र में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के पशुपालकों की प्रमुख समस्याओं को रेखांकित करते हुए, उनके समाधान एवं समग्र विकास के लिए तत्काल सरकारी हस्तक्षेप की माँग की गई।
प्रमुख माँगें
– प्रत्येक प्रखंड के 100 परिवारों को दुधारू गाय-भैंस अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएँ।
– बकरी, भेड़, मुर्गी, बतख एवं सूकर जैसे छोटे पशुधन 500 परिवारों को उपलब्ध कराए जाएँ।
– पशुपालन शेड निर्माण व पानी की सुविधा हेतु सौर टंकी लगाई जाए।
– बागबेड़ा, जुगसलाई, मानगो जैसे बड़े केंद्रों में गोबर प्रसंस्करण इकाई स्थापित की जाए।
– मृत पशुओं के शव प्रबंधन हेतु प्रत्येक प्रखंड में श्मशान घाट और उपकरण (जेसीबी व ट्रैक्टर) उपलब्ध कराए जाएँ।
– पशु चिकित्सा एवं दवाइयों की पर्याप्त सुविधा बहाल की जाए।
– दुग्ध उत्पाद की ढुलाई के लिए पशुपालकों को इलेक्ट्रिक ऑटो अनुदान पर दिए जाएँ।
अतिरिक्त माँगें
– सभी दुधारू एवं पालतू पशुओं का बीमा लागू किया जाए।
– ग्राम एवं प्रखंड स्तर पर पशुपालन प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएँ।
– चारा एवं चोकर पर सब्सिडी दी जाए।
अध्यक्ष का वक्तव्य
जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि,
“पूर्वी सिंहभूम में हजारों परिवार पशुपालन पर अपनी आजीविका निर्भर करते हैं। अगर सरकार उचित सुविधा, तकनीक और संसाधन उपलब्ध कराए तो न सिर्फ दुग्ध उत्पादन में भारी वृद्धि होगी बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे बहुत हद तक पलायन रूकेगी। हमने जो माँग पत्र सौंपा है, वह आम पशुपालकों की आवाज़ है और प्रशासन को इस पर तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, राजकिशोर यादव, महेंद्र पाण्डेय, रईस रिजवी छब्बन, संजय सिंह आजाद, अंसार खान, आशीष ठाकुर, मुन्ना मिश्र, नलिनी सिन्हा, अशोक सिंह क्रांतिकारी, नारायण डे, रंजन सिंह, सन्नी सिंह, रतन रजक, सतीश यादव, सुशील घोष, निखिल कुमार, अजय यादव, मिठू अग्रवाल, सुल्तान अहमद सहित कांग्रेस नेता शामिल हुए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर, भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण