सरयू राय ने शहीदी शताब्दी जागृति यात्रा का स्वागत किया

सरयू राय ने शहीदी शताब्दी जागृति यात्रा का स्वागत किया
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी, भाई दयाला जी के 350वें साला शहीदी शताब्दी को समर्पिंत जागृति यात्रा का स्वागत रामदासभट्ठा गुरुद्वारे के पास किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से श्री राय का अभिनंदन किया गया।
गौरतलब है कि सिख धर्म के नौवें गुरु, हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी एवं भाई दयाला जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पिंत जागृति यात्रा इसी 17 सितंबर को पटना से रवाना हुई है। यह यात्रा बिहार, झारखंड, बंगाल, ओड़ीशा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा होते हुए पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब पहुंच कर संपन्न होगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर, भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण