सौभाग्य राष्ट्र नए अख़बार का हुआ शुभारंभ,पत्रकारिता में जुड़ा नया अध्याय
सरायकेला : शहर में एक नए अख़बार का उद्घाटन किया गया। श्रीनाथ विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त श्री नीतीश कुमार द्वारा इस अखबार का विधिवत उद्घाटन किया गया जहाँ मौके अखबार के डायरेक्टर श्री संजय सतपति के साथ श्रीनाथ विश्वविद्यालय के चांसलर सुखदेव महतो, आदित्यपुर गम्हरिया की सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, अखबार की संपादक डॉक्टर शालिनी प्रसाद समाजसेवी पूर्वी घोष एवं नगर के कई प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पत्रकार मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और फीता काटकर की गई। संजय सतपति ने बताया कि यह अखबार उनकी मां को समर्पित है इसका नाम उनके मन के नाम से रखा गया है सौभाग्य राष्ट्र वही इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नया अख़बार समाज की आवाज़ बनेगा और निष्पक्ष पत्रकारिता को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और जनता की समस्याओं को सामने लाना ही इसका प्रमुख उद्देश्य है।
नए अख़बार की टीम ने आश्वासन दिया कि उनकी प्राथमिकता आम जनता की जमीनी समस्याओं, युवाओं के सपनों और किसानों-मजदूरों की आवाज़ को प्रमुखता देना होगी। साथ ही समाज में सकारात्मक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देने का भी प्रयास किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में शामिल लोगों ने उम्मीद जताई कि यह अख़बार शहर व क्षेत्र की जनता के लिए एक सशक्त मंच साबित होगा।





