पोटका विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री- चलो जीते हैं, विधायक पूर्णिमा साहू भी रहीं मौजूद
जमशेदपुर। मंगलवार को गोलमुरी स्थित आकाशदीप प्लाज़ा के मिराज सिनेमा में पोटका विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बालकाल्य पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘चलो जीते हैं’ का अवलोकन किया। जिसमें पोटका, कोवाली, आसनबनी, बागबेड़ा, घाघीडीह एवं सुंदरनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने लघु फ़िल्म देखी। फिल्म के दौरान सिनेमा हॉल में कई बार भारत माता की जय और नरेन्द्र मोदी के नारे लगे। इस दौरान जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा मुख्यरूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। नरेन्द्र मोदी के बचपन के दिनों के संघर्ष, उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और समाज के प्रति उनके बाल मन के भाव का बहुत ही सुन्दर चित्रण इस लघु फिल्म में किया गया है। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि यह फिल्म सभी को एक बार जरूर देखनी चाहिए, यह फिल्म युवाओं को प्रेरणा देने और उनके मन में समाज के प्रति सेवा का भाव को जागृत करने में काफी मददगार साबित होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन दिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत जमशेदपुर महानगर द्वारा सभी विधानसभा के कार्यकर्ताओं को यह लघु फिल्म ‘चलो जीते हैं’ दिखाई जा रही है। जिसकी अंतिम तिथि 24 सितंबर है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, कार्यक्रम संयोजक सह कार्यालय मंत्री सुबोध झा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, सोशल मीडिया संयोजक ज्ञान प्रकाश, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अश्विनी तिवारी, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।





