सीएम हेमंत से मिले रांची के SSP सहित सिटी और ट्रैफिक एसपी

सीएम हेमंत से मिले रांची के SSP सहित सिटी और ट्रैफिक एसपी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को रांची के आला पुलिस अधिकारियों ने मुलाकात की। सीएम के आवासीय कार्यालय में रांची के एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह मिले। मुख्यमंत्री से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और पुलिस पदाधिकारियों के बीच शहर की कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और अन्य सामान्य मुद्दों पर चर्चा हुई। मौके पर मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों को राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बेहतर कार्य करने और जनता को राहत पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई