आज दिनांक- 23.09.2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयुष पाण्डेय की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण की उपस्थिति में ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक/पु0नि0/थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में विगत लंबित कांड / वारंट / कुर्की का शीघ्र निष्पादन, पासपोर्ट,चरित्र सत्यापन की स्थिति, फिरार अभियुक्तो के विरूद्ध कार्रवाई, CCTNS / ITSSO / iRAD / Dial-112 / JOFS/ eSakshaya साथ ही साथ आगामी घाटशिला विधानसभा उप चुनाव / दुर्गा पूजा त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।





