आंध्रा समिति (ईस्ट जोन ) टेल्को में दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ

Jamshedpur : आंध्रा समिति ( ईस्ट जोन) टेल्को में नवरात्रि की घटस्थापना की गई,  ईशान कोण में चौकी पर कलश रखकर जिसमें गंगाजल, सुपारी, दूर्वा घास, अक्षत, सिक्के, हल्दी और चंदन। कलश पर आम के पत्ते रखकर उसे नारियल से ढक कर पोरुहित के द्वारा मन्त्र उच्चारण कर पुरे विधि विधान के साथ तेलुगु रीति रिवाज़ के अनुसार किया गया,  कलश स्थापना के साथ ही अखंड ज्योति प्रज्वलित किया और हाथ में फल, सुपारी और फूल लेकर माता रानी से संकल्प लिया कि आप नौ दिनों तक उनकी पूजा करेंगे और हमारे परिवार पर कृपा बनाए रखने के लिए प्रार्थना किया और एक मिट्टी के बर्तन में मिट्टी भरकर उसमें सात तरह के अनाज (जौ) बोएं गया. इस मौके पर महासचिव राम मोहन राव ने कहा की दुर्गा पूजा पहले बार आंध्रा समिति ( ईस्ट जोन ) टेल्को की ओर से दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है जिसका शुभारंभ कलश स्थापना के साथ किया गया, इस पूजा से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है.पूजा में नारायण राव, राजा शेखर राव, प्रसाद राव, वासु राव, जी गीता, पदमा, रवि, श्याम सुन्दर राव, मणि, भाष्कर राव, जी श्रीनिवास, आदि लोग शामिल थे,

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई