एंकर:जमशेदपुर में ट्रक एवं ट्रेलर ओनर एसोसिएशन की ओर से विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के सैकड़ों सदस्य, चालक पूजा में शामिल हुए।इस बार आयोजन की सबसे बड़ी खासियत रही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह की मौजूदगी। उनके आगमन से पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और जोश से भर गया।उन्होंने अपने लोकप्रिय भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति भी दी, जिस पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और कई लोग थिरकते नजर आए।





