जमशेदपुर महानगर द्वारा रविवार को मानगो डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन में एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

राजस्थान भवन में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने आयोजित की एकदिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर, चार सौ से अधिक लोगों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, जरूरी दवाइयों का भी हुआ वितरण

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा रविवार को मानगो डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन में एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन फोर्टिस अस्पताल कोलकाता एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से किया गया, जिसमें चार सौ से अधिक लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में न्यूरोलॉजी, नेत्र जांच, जनरल फिजिशियन, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ब्लड प्रेशर, शुगर, आर्थोपेडिक, बीएमआई, पीएफटी, पीडियाट्रिक, त्वचा संबंधी सहित विभिन्न जांचें की गईं और जरूरतमंदों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में फोर्टिस अस्पताल कोलकाता के प्रख्यात न्यूरोसर्जन डॉ. तमाजीत चक्रवर्ती विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, जटाशंकर पांडेय, डॉ संतोष गुप्ता व अन्य मुख्यरूप से शामिल रहे।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाना वास्तव में समाज को समर्पित कार्य है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से गरीब और जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिलता है और यह पार्टी की सेवा और समाजहित की भावना को दर्शाता है। उन्होंने स्वास्थ्य जांच शिविर में सहयोग के लिए फोर्टिस अस्पताल कोलकाता एवं पूर्णिमा नेत्रालय का आभार जताया और ऐसे आयोजनों में सक्रिय रूप से आगे आने की अपील की।

इस दौरान झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, दिनेश कुमार, भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, जटाशंकर पांडेय, डॉ संतोष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, मिली दास, कृष्णा शर्मा, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, उज्ज्वल सिंह, रमेश बास्के, राकेश दुबे अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई