धनबाद में प्रधानखंता रेलवे स्टेशन पर कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन शुरू
धनबाद : झारखंड में कुड़मी समाज ने अपनी पुरानी मांगों को लेकर आज से रेल रोको आंदोलन की शुरुआत कर दी है। इसी कड़ी में धनबाद के प्रधानखंता रेलवे स्टेशन पर भी कुड़मी समाज के लोग रेल ट्रैक पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
आंदोलनकारी हावड़ा–दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रैक जाम कर बैठे हैं। उनकी प्रमुख मांग है कि कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल किया जाए और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता दी जाए।
प्रदर्शन के चलते रेल परिचालन बाधित होने की आशंका है। हालात को देखते हुए रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।





