आज राजभाषा पखवाड़ा के अवसर पर राजभाषा विभाग की बैठक स्टेशन निदेशक, टाटानगर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में टाटानगर स्टेशन के विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। बैठक में दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी को प्राथमिकता देने एवं इसके अधिकाधिक प्रयोग पर विचार-विमर्श किया गया।