दिगारसाईं में फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, विधायक संजीव सरदार रहे मुख्य अतिथि

दिगारसाईं में फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, विधायक संजीव सरदार रहे मुख्य अतिथि

पोटका : आमलाटोला पंचायत के दिगारसाईं में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित 23वीं दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार उपस्थित रहे।

विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और दोनों टीमों के शानदार खेल की सराहना की। उन्होंने कहा कि “खेल जीवन में अनुशासन, ऊर्जा और एकजुटता लाता है। हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन खेल भावना सबसे महत्वपूर्ण है।”
फाइनल मुकाबले के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी के सदस्य, पंचायत के मुखिया अर्धेंदु सरदार, फुटबॉल कमेटी के हकीम सरदार, सौदाशिव सरदार, मेघलाल सरदार, बिद्यासागर सरदार, कृष्णा सरदार, गोविन्द पात्र, उत्तम सरदार सहित माझी बाबा, नायके बाबा और बड़ी संख्या में ग्रामीण व खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई