आज एक विशाल एस्टरॉइड धरती के पास से गुज़रने वाला है, जिसे आप लाइव टेलिस्कोप स्ट्रीम पर देख सकते हैं.

18 सितंबर 2025, यानी आज एक दिलचस्प खगोलीय घटना देखने को मिलेगी. आज एक बहुत बड़ा एस्टरॉइड पृथ्वी के करीब से गुजरने वाला है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस एस्टरॉइड यानी चट्टान का आकार वॉशिंगटन मॉन्युमेंट जितना बड़ा है. इस एस्टरॉइड का नाम 2025 FA22 है. यह आज और इस ख़बर को लिखे जाने के कुछ ही घंटों के बाद पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरने वाला है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि यह पृथ्वी के पास आकर भी पृथ्वी के लिए कोई खतरा नहीं बनेगा.

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह एस्टरॉइड पृथ्वी से करीब 5.23 लाख मील (8.42 लाख किलोमीटर) की दूरी से गुज़रेगा. यह दूरी लगभग 2.2 चंद्र दूरी (lunar distances) के बराबर है, यानी पृथ्वी से चांद की दूरी का 2.2 गुना ज्यादा है. यह एस्टरॉइड आज 3:42 a.m. EDT (0742 GMT) यानी भारतीय समयानुसार आज दोपहर करीब 1:12 PM IST पर पृथ्वी के करीब से गुजरेगा. अगर आप इस दुर्लभ घटना को लाइव देखना चाहते हैं, तो यूट्यूब पर कुछ चैनल्स इसकी लाइव स्ट्रीमिंग दिखा रहे हैं. हम अपने इस आर्टिकल के साथ भी यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग लिंक अटैच कर रहे हैं, जिससे आप इस एस्टरॉइड को देख सकते हैं.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई