हेमंत सरकार एसडीएम की नियुक्ति करे : सुधीर कुमार “पप्पू”
जमशेदपुर
EAST SINGHBHUM
समाजवादी चिंतक अधिवक्ता सुधीर कुमार “पप्पू” ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार से धालभूम अनुमंडल के एसडीएम की नियुक्ति करने का आग्रह किया है।
इस अधिवक्ता के अनुसार एसडीम के पास बड़ी जवाबदेही और जिम्मेदारी होती है।
प्रशासकीय व्यवस्था के साथ ही उन्हें कार्यपालक दंडाधिकारी के तौर पर कई कार्य संपादित करने होते हैं। प्रभारी एसडीएम से हम यह उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि वह उस तरह से त्वरित फैसला ले, जिस तरह से पदेन एसडीएम ले सकते हैं।
किराया, अतिक्रमण, विवाद आदि वादों में एसडीएम की बड़ी न्यायिक भूमिका होती है।
वैसे भी जमशेदपुर एक बड़ा औद्योगिक शहर है और दुर्गा पूजा, महिलाओं का डांडिया नृत्य जैसे बड़े उत्सव का आयोजन होना है। इस उत्सव में बंगाल उड़ीसा एवं अन्य कई राज्यों से दर्शनार्थी बड़े पैमाने में दर्शन करने हेतु आते हैं, ऐसे में राज्य सरकार को चाहिए कि वह शीघ्र / अतिशीघ्र जनता की सेवा सुरक्षा सुविधा के लिए एसडीएम पद पर सुयोग्य पात्र को पदस्थापना करे।





