विधायक सरयू राय ने सड़क दुर्घटना में घायल जद( यू) जिला कार्यसमिति सदस्य धर्मचंद पोद्दार का कुशलक्षेम जाना

विधायक सरयू राय ने सड़क दुर्घटना में घायल जद( यू) जिला कार्यसमिति सदस्य धर्मचंद पोद्दार का कुशलक्षेम जाना

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय रविवार को मानगो पोस्ट ऑफिस रोड स्थित जनता दल (यूनाइटेड) के जिला कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मचंद पोद्दार के आवास पहुंचे। उन्होंने श्री पोद्दार का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल होने से श्री पोद्दार के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। वर्तमान में वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। जदयू नेता धर्मचंद पोद्दार झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के कानूनी सलाह विभागीय मंत्री भी हैं और सामाजिक व संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं।

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल, सम्मेलन के महासचिव प्रदीप मिश्रा,विधायक के प्रतिनिधि पिंटू सिंह, पवन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई