झारखंड में अभी और बरसेगा बदरा: रांची-जमशेदपुर सहित 16 जिलों में आज बारिश मचाएगी गदर, येलो अलर्ट जारी

झारखंड में अभी और बरसेगा बदरा: रांची-जमशेदपुर सहित 16 जिलों में आज बारिश मचाएगी गदर, येलो अलर्ट जारी

JHARKHAND WEATHER : उत्तर तेलंगाना और उससे सटे इलाकों में बने लो प्रेशर तथा बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में दिखने लगा है। रांची समेत खूंटी व लोहरदगा जैसे जिलों में रविवार की दोपहर 2:00 बजे के बाद झमाझम मूसलाधार बारिश हुई। देखते ही देखते मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, अधिक बारिश की वजह से सड़कों पर जल जमाव और कीचड़ जैसी समस्या ने लोगों को परेशान किया।

15 से 18 सितंबर तक लगातार बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि 15 से 18 सितंबर तक राज्य के ज्यादातर जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आज (15 सितंबर) का पूर्वानुमान

रांची, खूंटी, रामगढ़, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, साहेबगंज, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और गोड्डा जिलों में आज भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

16 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम

सोमवार 16 सितंबर को देवघर, दुमका, गिरिडीह, जमुआ, रांची, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, चतरा और रामगढ़ जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने कहा है कि कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा।

17 सितंबर को और बढ़ेगी परेशानी

मंगलवार, विश्वकर्मा पूजा के दिन भी कई जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जमुआ, पाकुड़, साहेबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और बिजली के दौरान पेड़ या बिजली के खंभे के नीचे खड़े होने से बचें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई