विप्रो टेक्नोलॉजी प्रा. लि. के द्वारा एनएसयू में दो दिवसीय पूल कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

विप्रो टेक्नोलॉजी प्रा. लि. के द्वारा एनएसयू में दो दिवसीय पूल कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन
आईटी सेक्टर की प्रतिष्ठित कम्पनी विप्रो टेक्नोलॉजी प्रा. लि. के द्वारा विगत दिनों जमशेदपुर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में दो दिवसीय पूल कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय, आरवीएस कॉलेज, आर्का जैन विश्वविद्यालय, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, एबीएम कॉलेज, जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज सहित कई अन्य शैक्षणिक संस्थानों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है।

इस पूल कैम्पस ड्राइव के तहत नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में आयोजित रोजगार सत्र में विश्वविद्यालय के बीसीए, बीटेक, डिप्लोमा सहित अन्य कई विभागों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया है। विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के विषय में अधिक जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के रोजगार प्रकोष्ठ के निर्देशक बाबू सुदर्शन ने बताया विप्रो ने वर्त्तमान में तकनीक आधारित विभिन्न सेक्टर में सक्षम कार्यबल प्राप्त करने के उद्देश्य से और रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय में रोजगार शिविर का आयोजन किया है। विप्रो द्वारा आयोजित इस रोजगार शिविर में जमशेदपुर के विभिन्न कॉलेजों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी कार्य दक्षता और तकनीक कौशलों का परिचय दिया है। सूचना तकनीक, डाटा विश्लेषण, एआई डाटा प्रोसेसिंग, सॉफ्टवेयर ऑन डिमांड जैसे कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहाँ कुशल कार्यबल की आवश्यकता है। इस तरह के प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक रोजगार सृजन करना और नियोक्ताओं को उनक मांग के अनुकूल मानव श्रम उपलब्ध करवाना है।

इस रोजगार शिविर के संदर्भ में विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने कहा वर्त्तमान समय में तकनीकों का स्वरूप तेजी से परिवर्तित हो रहा है। एआई आधारित रोजगार और मशीन लर्निंग प्लेटफार्म पर काम करने के लिए टेकसेवी कम्पनियाँ कुशल विद्यार्थियों की तलाश कर रही है। इसी क्रम में इस कार्यक्रम का आयोजन नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में भी हुआ है। मुझे पूर्ण विश्वविद्यालय है कि इस ड्राइव में अधिक से अधिक विद्यार्थियों का चयन होगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई