जैव विविधता संरक्षण के लिए आदिल अज़ीम को मिला प्रशस्ति पत्र
रांची : झारखंड जैव विविधता परिषद, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से आयोजित वन महोत्सव 2025 के अवसर पर जिला परिषद सदस्य एवं जैव विविधता प्रबंधन समिति के सचिव आदिल अज़ीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि अबु बकर सिद्दीक़ी, सचिव – वन एवं पर्यावरण विभाग तथा संजीव कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एवं सदस्य सचिव – जैव विविधता बोर्ड ने संयुक्त रूप से यह सम्मान प्रदान किया।
आदिल अज़ीम को यह सम्मान जैव विविधता संरक्षण और इसके प्रति जन-जागरूकता फैलाने में किए गए सराहनीय योगदान के लिए दिया गया है। उनके इस प्रयास को समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक कदम बताया गया।





