रांची में 56 मिमी बारिश, 3 दिन तक तापमान में गिरावट, राज्य में भारी वर्षा की चेतावनी

रांची में 56 मिमी बारिश, 3 दिन तक तापमान में गिरावट, राज्य में भारी वर्षा की चेतावनी

रांची। झारखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने बुधवार, 11 सितंबर के लिए राज्य के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में रांची, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। विभाग ने बताया कि 12 सितंबर को भी सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना है। इसके साथ ही अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।

रांची में बुधवार दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव आया। राजधानी में 56 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि तुपुदाना, सिंह मोड़, हटिया, बिरसा चौक और धुर्वा जैसे क्षेत्रों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इस बारिश ने शहर का मौसम सुहावना बना दिया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई