घाटशिला नगर की जर्जर सड़कों ने बीते दिनों लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया था।

घाटशिला नगर की जर्जर सड़कों ने बीते दिनों लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया था। मेन रोड एवं दहीगोड़ा मेन रोड जगह-जगह गड्ढों से भर चुके थे, जिससे आमजन का आवागमन न केवल कठिन बल्कि दुर्घटना-प्रवण भी हो गया था। शिलान्यास हो जाने के बावजूद असमय वर्षा के कारण कार्य अटका रह गया और इस बीच आम लोग प्रतिदिन संघर्ष झेलने को विवश थे।
आगामी पूजा पर्व को ध्यान में रखते हुए, ताकि श्रद्धालुजन शांति एवं सुगमता से पर्व मना सकें, स्व. रामदास सोरेन जी के सुपुत्र श्री सोमेश चन्द्र सोरेन के निर्देश पर झा मु मो कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर सड़कों के गड्ढों को कंक्रीट मसाले से भरने का सराहनीय कार्य किया।
लोगों ने इस मानवीय प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए सोमेश सोरेन जी को साधुवाद दिया। यह कार्य केवल सड़क मरम्मत का नहीं, बल्कि जनता के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहने की राजनीतिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
यही है असली सेवा — जनता के दर्द को अपना दर्द समझना।
इस पहल में नगर अध्यक्ष विकाश मजुमदार, मोहम्मद शहीद,काजल डॉन,रिंकू सिंह, प्रकाश निषाद, सौरभ, रहमत अली, गुड्डू सिद्धिकी, सोमेन मिश्रा, सुशील मार्डी समेत कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।

Leave a Comment