नेपाल में हिंसा भड़की हुई है.वहाँ के लोग हिंसक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.युवा सड़कों पर उतर आये हैं इस हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच राजधानी रांची के 12 लोग नेपाल के काठमांडू में फंसे हुए हैं. ये सभी रोट्रेक्ट क्लब ऑफ जीनिया के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 9 सितंबर को काठमांडू पहुंचे थे. फिलहाल सभी लोग वहां एक होटल में बंद है. राहत की बात है कि सभी सुरक्षित है.
भारतीय दूतावास सभी पर्यटकों से संपर्क में है सभी लोग सुरक्षित हैं. होटल प्रबंधन की ओर से खाने-पीने की सुविधा दी जा रही है. सलोनी ने बताया कि भारतीय दूतावास सभी पर्यटकों से संपर्क में है और स्थिति पर नजर बनाये हुए है. नेपाल प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.





