जमशेदपुर के बर्मामाईस थाना क्षेत्र नामदार बस्ती में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला,

जमशेदपुर के बर्मामाईस थाना क्षेत्र नामदार बस्ती में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारी युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार युवक चरणजीत सिंह घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई, वहीं घटना के बाद ट्रक चालक ने युवक को घसीटते हुए 800 मीटर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पीछा कर ट्रक को पकड़ा, हालांकि ट्रक चालक फरार हो गया था, आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर बीच सड़क पर आगजनी किया, और युवक की मौत पर मुआवजे की मांग करने लगे, बताया जा रहा है कि मृतक युवक चरणजीत सुबह बाइक से अपने परिवार को स्टेशन से लाने जा रहा था, इसी दौरान नशे में दूध ट्रक चालक काफी तेजी से आ रहा था और बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए घसीटते हुए भागने का प्रयास किया, इस दौरान बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई, आक्रोशित लोगों ने में सड़क पर आगजनिक कर ट्रक चालकों के और जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे, सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची, मामले को शांत करवाने में जुटी है, आक्रोशित लोगों ने बीच सड़क पर आगजनिक कर ट्रक में तोड़फोड़ किया और पूरी तरह से रोड को जाम कर दिया, लोगों ने ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया, लोगों का कहना है कि हेलमेट चेकिंग किया जाता है और बड़े-बड़े ट्रैकों का कागजात नहीं चेक किया जाता, ट्रक का सभी कागजात फेल है और कैसे सड़क पर यह चल रहा है, वहीं स्थानीय पुलिस पहुंची तो ट्रक को थाने ले जाने का प्रयास की मगर लोगों ने रोका, जब तक ट्रक का मालिक यहां नहीं आएगा तब तक रोड जाम नहीं हटाया जाएगा, मृतक युवक के परिजन और बस्ती के लोग जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, मौके पर थाना प्रभारी और डीएसपी पहुंच मामले को शांत करने में जुटे हुए हैं l

1– अजय मुखी स्थानीय l

2– नेहा मृतक की बहन l

3– विजय, चश्मदीद l

4– संजय यादव, ASI, बर्मामाईस थाना l

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई