टाटानगर कोचिंग डिपो विस्तार हेतु ₹400 करोड़ की मांग

टाटानगर कोचिंग डिपो विस्तार हेतु ₹400 करोड़ की मांग

राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर टाटानगर कोचिंग डिपो, जमशेदपुर के विस्तार हेतु ₹400 करोड़ की स्वीकृति एवं बजटीय आवंटन का आग्रह किया है।

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि भविष्य की बढ़ती आवश्यकताओं एवं संभावित कठिनाइयों को देखते हुए कोचिंग डिपो का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल ट्रेनों के रखरखाव की सुविधा बेहतर होगी, बल्कि नई ट्रेनों के संचालन का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

इस सार्थक पहल एवं प्रयत्न के लिए जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा आभार जताया।

अरुण जोशी
सदस्य, ZRUCC, साउथ ईस्टर्न रेलवे

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई