साकची थाना क्षेत्र में गणेश पूजा कार्यक्रम के दौरान हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी राहुल राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

साकची थाना क्षेत्र में गणेश पूजा कार्यक्रम के दौरान हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी राहुल राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को तामुलिया रोड, ब्रह्मानंद अस्पताल के पास से धर दबोचा गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी राहुल राय सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर ह्यूम पाइप एरिया का रहने वाला है। पुलिस उसकी कई दिनों से तलाश कर रही थी। घटना के बाद से लगातार छापेमारी जारी थी।
साकची स्थित एसएसपी ऑफिस में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि 26 अगस्त 2025 की रात करीब 11 बजे साकची स्थित तामरिया रोड में राज क्लब कमेटी द्वारा आयोजित गणेश पूजा कार्यक्रम में राहुल तिवारी और सूरज तिवारी के बीच आपसी विवाद और मारपीट हो गई थी। इसी दौरान राहुल राय ने सूरज तिवारी को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। घटना के बाद साकची थाना में केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में राहुल राय को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने राहुल राय के पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा बरामद किया है। इसके अलावा उसके पास से तीन कारतूस भी बरामद किया गया है।
इससे पहले मामले के एक आरोपी राहुल तिवारी को 27 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास
राहुल राय का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें से कुछ प्रमुख मामले:

मानगो थाना कांड सं. 105/24 (हत्या मामला)
मानगो थाना कांड सं. 33/24 (षड्यंत्र व हत्या मामला)
साकची थाना कांड सं. 136/17 (हत्या का प्रयास)
साकची थाना कांड सं. 137/17 (आर्म्स एक्ट)
साकची थाना कांड सं. 260/18 (गैरहाजिरी मामला)
साकची थाना कांड सं. 09/17 (रंगदारी)
सोनारी थाना कांड सं. 198/20 (आर्म्स एक्ट)
बर्मामाईस थाना कांड सं. 50/22 (रंगदारी व हत्या का प्रयास)
ओलिडीह ओपी कांड सं. 94/21 (गंभीर धाराएं और आर्म्स एक्ट)

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई