स्वास्थ्य मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट मोड में

स्वास्थ्य मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस अलर्ट मोड में

तुम बस इंतजार करो… जल्द उड़ा देंगे!मंत्री को मिली धमकी से हड़कंप

रांची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को बीती देर रात एक अज्ञात नंबर (7005758247) से फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस घटना से राज्य में हड़कंप मच गया है। धमकी देने वाले ने कहा, “तुम बस इंतजार करो… तुम्हें जल्द ही उड़ा देंगे!” धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बोकारो में थे मंत्री

मिली जानकारी के अनुसार धमकी के समय डॉ. इरफान अंसारी बोकारो में थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस उस नंबर की जांच कर रही है, जिससे धमकी भरा कॉल आया था।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

यह पहली बार नहीं है जब मंत्री को धमकी मिली है। इससे पहले एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस उस मामले की भी जांच कर रही है और अब दोनों घटनाओं के बीच संबंध की जांच की जा रही है।

सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

इस घटना ने मंत्रियों और सार्वजनिक हस्तियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। डॉ. अंसारी ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को जल्द पकड़ना जरूरी है ताकि समाज में डर का माहौल न बने।

साइबर सेल कर रही जांच

पुलिस ने बताया कि साइबर सेल की मदद से नंबर की लोकेशन और कॉलर की पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही इस मामले में ठोस जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई