पत्रकार सह विधायक सरयू राय के कैंटीन प्रभारी राजू राव की हार्ट अटैक से मौत हो गई,राजू 21 वर्ष पूर्व साईं विजन न्यूज से पत्रकारिता जगत में कदम रखा था।उन्होंने कई युवाओं को कैमरा संचालन के गुर सिखाया था।वर्तमान में पूर्वी से सरयू राय के जीतने के बाद राजू को पार्टी के वरीय सदस्य बनाया गया, जिसके बाद उनके कर्मठ कार्य को देखते हुए सरयू राय द्वारा संचालित 5 रुपए वाले कैंटीन का प्रभारी बनाया गया था. 2 सितंबर को अचानक तबियत बिगड़ने पर TMH ले जाया गया जहां हार्ट अटैक होने की जानकारी मिलने पर राजू को परिवार वाले ब्रह्मानंद अस्पताल तमोलिया ले गए, जहां इलाज के दौरान आज सबेरे उनकी मौत हो गई। राजू के मृदु भाषी और मिलनसार छवि के वजह से पार्टी और पत्रकारों के बीच शोक की लहर है।सूचना के अनुसार 2 बजे बागुननगर आवास से भुइंयाडीह घाट में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।






