जिला अध्यक्ष के लिए प्रदेश सचिव सह जिला परिषद् सदस्य डॉ परितोष ने की दावेदारी ।
जिला प्रभारी अनंत पटेल एवं बलजीत वेदी से मिले
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नए जिला अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है । इस दरमियान आज जिला प्रभारी श्री अनंत पटेल, विधायक गुजरात एवं बलजीत सिंह वेदी द्वारा बैठक का आयोजन किया जिसमे सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे ।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह जिला परिषद् सदस्य डॉ परितोष ने आज अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत किया । उन्होंने अपने 25 वर्षों से पार्टी की सेवा, NSUI, छात्र राजनीति से,2 बार वोटिंग के माध्यम से युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, एवं वर्तमान में प्रदेश सचिव के तौर पर अपने लंबे संगठनात्मक अनुभव के साथ साथ चुनावी राजनीति में भाजपा के गढ़ रहे गोविंदपुर से जिला परिषद् सदस्य के रूप में जनसेवा में किए जा रहे कार्यो पर विस्तृत चर्चा कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश किया ।






